सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विजयवर्गीय पर नेताप्रतिपक्ष का तंज

विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कल मीडिया से चर्चा की। मीडिया ने सिंघार से पूछा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लोग शकर नहीं खाएं। इस पर सिंघार बोले कि कैलाशजी को बोलने का शौक है, आप सब जानते हैं कि वे क्या-क्या बोल देते हैं। सिंघार ने कहा कि शकर के दाम केन्द्र सरकार नियंत्रण कर कम कराए। वहीं सिंघार ने भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की जनप्रतिनिधियों और एमआईसी सदस्यों को क्लीनचिट बात

देने भी

पर कही।

भी रिपोर्ट

कहा में

कि जनप्रतिनिधियों को बचाया जा रहा है, सिर्फ अधिकारियों को दोषी बताया जा रहा है। सिंघार ने कहा कि इस भागीरथपुरा की रिपोर्ट को हम विधानसभा में उठाएंगे। राहुल गांधी के 12 सितम्बर के दौरे और छात्रों की गूंज कार्यक्रम में 50 हजार छात्र जुटने की बात भी सिंघार ने कही। सिंघार ने यह भी कहा कि सरकार नौकरी नहीं देना चाहती है इसलिए 13 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण होल्ड पर है। महंगाई और विजयवर्गीय पर भी सिंघार ने तंज कसे।