सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रिक्शा की टक्कर से स्कूटर सवार महिलाएं और बच्ची घायल

सुपर कारिडोर स्थित ब्रिज पर एक्टिवा सवार महिलाओं को पैसेंजर रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गई। राहगिरों ने घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। वहीं रिक्शा चालक ने जब भागने की कोशिश की तो उसे भी पकड़ा। कल दोपहर सुपर कारिडोर ब्रिज पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब गलत दिशा से आ रहे रिक्शा क्रमांक एमपी 09 बीजी 6126 ने एक्टिवा क्रमांक एमपी 09 झेडजे 6019 पर सवार दो महिलाएं और एक बच्ची को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं महिलाओं को भी चोट लगी। राहगिरों ने रिक्शा चालक को पकड़ लिया। मौके पर क्षेत्रीय पुलिस भी पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।