विधायक ने आंगनवाड़ी में चखा बच्चों का भोजन
अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों हमेशा पौष्टिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण जाए
तथा भोजन किसी उपलब्ध भी कराया की प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक महेंद्र हर्डिया ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए केंद्र में झूले सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें।
विधायक हर्डिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत आधारशिला हैं। इसलिए यहां भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और आवश्यक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
