सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रेसलर खली का हुआ एक्सीडेंट

मशहूर रेसलर और डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार द ग्रेट खली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसा पानीपत टोल प्लाजा के पास हुआ। खली पंजाब से सोनीपत जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में द ग्रेट खली बाल-बाल बच गए। उन्हें किसी भी तरह गंभीर चोट की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।