सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

यादव अहीर संगठनों की बैठक आज शाम

यादव अहीर संगठनों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितम्बर को मनाने को लेकर बैठक और तैयारी की जा रही है। आज रविवार की शाम 5 बजे 25 से अधिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक नंदबाग श्वेता परिसर दशरथ नगर पुल के पास रखी गई है। दीपू यादव ने बताया कि 4 सितम्बर की सुबह 10 बजे बड़ा गणपति चौराहा से प्रारम्भ होकर श्रम शिविर जेलरोड तक निकलने वाली यात्रा को लेकर आज महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस से जुड़े श्याम यादव ने बताया कि बैठक में भी बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचेंगे, वहीं यात्रा को लेकर भी समाजजनों को परिवार के साथ बड़ा गणपति ले जाने की व्यवस्था की गई है। श्याम यादव ने बताया कि आज की बैठक के पहले भी बैठक के दौर चल रहे हैं। यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।