कथित पुजारी और युवक को थाना ले गई पुलिस
चंदन नगर थाना क्षेत्र के व्यास नगर में क्षेत्र के एक मंदिर के कथित पुजारी और एक युवक को पुलिस थाना लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि रहवासियों ने पुजारी और युवक का विरोध किया था जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को चंदन थाना लेकर रवाना हुई। मौके पर रहवासियों की भीड़ नजर आई, हंगामा भी मचा। पुलिस पुजारी और युवक से पूछताछ भी कर रही है। हालांकि इस मामले की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
