सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पीओके से आसिम मुनीर की सेना को हटाने का शंखनाद

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से आसिम मुनीर की आर्मी को भगाने की तैयारी हो चुकी है। जिस तरह से पीओके में हर जगह पर पाकिस्तानी आर्मी का कब्जा है, उससे आजादी का शंखनाद हो चुका है। जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट आवामी एक्शन कमेटी ने आसिम मुनीर की बैंड बजाने की मुनादी कर दी है।

अब पीओके में नए सिरे से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होगा। रावलाकोट में हुई एक अहम बैठक में आसिम मुनीर की आर्मी के खिलाफ प्लान बन गया। इसी बैठक को संबोधित करते हुए आंदोलन के नेता उमर नजीर कश्मीरी ने छात्रों, अभिभावकों और सिविल सोसाइटी से क्षेत्र में होने वाले बड़े धरना-प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने यह भी बताया कि इसके समर्थन में ब्रिटेन और यूरोप में भी एकजुटता मार्च आयोजित किए जाएंगे।