कुराश टूर्नामेंट में विद्यार्थियों ने जीते 12 स्वर्ण सहित 24 पदक
इंदौर। वेदांश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एसजीएफआई इंटर-स्कूल कुराश टूर्नामेंट में सेंट उमर हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने शानदार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कूल के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
इसके साथ ही कई खिलाड़ियों का चयन आगामी इंटर-डिविजनल (संभागीय) कुराश टूर्नामेंट के लिए हुआ है। स्वर्ण पदक आयत अंसारी, साइमा अंसारी, अफशीन फातिमा, आयशा फातिमा, तकदीस, अलशिफा चौहान, अनिका खान, रेहान पटेल, आर्शिल अंसारी, नाजिम उद्दीन, ऩिजामुद्दीन, मोहम्मद आलियान ने जीता। रजत पदक मेहर मीठावाला, अयान पटेल, अलवीरा शेख, फरहान खान, स्वालेहा कुरैशी ने जीते।
कांस्य पदक जिक्? ा अय्यूब खान, खुश्मीरा, आलिया अमदानी, अरशान खान, अरशान अहमद, महफूज मुस्तफा, रहमान खान ने जीते।
सभी
विजेता खिलाड़ियों, संभागीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों तथा उनके कोच रेहान खान एवं दानेश शेख को सेंट उमर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य संदेश गुप्ता, स्पोर्ट्स हेड ऱफीक खान एवं मैनेजमेंट कमेटी, इस्लामिया करीमिया सोसाइटी की ओर से हार्दिक बधाई दी गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
