भारत से पानी दिलवा दो
बिलासपुर में आधी रात को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प
जमकर पथराव, तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल
सिंधु जल संधि खत्म होने से पाकिस्तान पानी के बगैर तड़प रहा है। उसकी आवाम बूंद-बूंद को तरस रही है। पाकिस्तान बार-बार सिंधु जल संधि बहाल करने की गुहार लगा रहा है।
एक बार फिर पाकिस्तान गिड़गिड़ाया है। इस बार तो अमेरिका में जाकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गुहार लगाई है कि प्लीज कोई भारत से सिंधु का पानी दिलवा दो। डार ने कहा कि पानी न मिलने के कारण पाकिस्तान के 25 करोड़ लोग मुसीबत झेल रहे हैं।
इधर भारत का दोटूक कहना है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद चलाता रहेगा, तब तक पानी नहीं मिलेगा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट के बाद दो समुदायों के बीच देर रात को हिंसक झड़प हुई। सैकड़ों लोग आमने-सामने हो गए और जमकर पथराव हुआ।
इसी दौरान दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान पथराव में तारबाहर थाना प्रभारी रवि तिवारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
