विकास की रफ्तार में जल्द बनेगी एयरो सिटी दो फ्लाईओवर को भी मिल सकती है मंजूरी
इंदौर विकास प्राधिकरण अपनी योजना 172 के अन्तर्गत सुपर कारिडोर से लेकर विमानतल क्षेत्र में 25 एकड़ भूमि पर एयरो सिटी विकसित करने के प्रस्ताव को आगामी योजना में मंजूरी दे सकता है। यह मंजूरी मिलती है तो प्राधिकरण द्वारा विकास की रफ्तार को तेज कर एयरो सिटी बनाने का काम किया जाएगा। इस क्षेत्र में दो फ्लायओवर को मंजूरी दी जा सकती है।
यातायात जक्शन रोबोर्ट चौराहा और रेडिसन चौराहा पर भी प्रस्तावित फ्लाय ओवर के निर्माण को लेकर प्राधिकरण टैंडर प्रक्रिया जारी कर सकता है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक होने वाली है। एयरो सिटी में बड़े भूखंड विकसित कर होटल उद्योग, आईटी सेक्टर, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य गतिविधियों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की योजना है।
इससे एयरपोर्ट क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर भी बनने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि सुपर कारिडोर क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर बड़े रूप में बनाया जाएगा। हजारों लोगों के बैठने की क्षमता होगी।
यह योजना पीपीपी मॉडल के तहत प्रस्तावित है। इसमें करीब 17 हेक्टेयर जमीन लगेगी, इस सेंटर के साथ होटल, कार्पोरेट और अन्य व्यवसायिक गतिविधियां विकसित की जाएगी। 6 हेक्टेयर भूमि व्यवसायिक गतिविधियों के लिए प्रस्तावित है। पहले भी प्राधिकरण टेंडर प्रक्रिया कर चुका है, लेकिन लोगों की रुचि नहीं दिखी थी।
बोर्ड मीटिंग में अलग-अलग योजनाओं के व्यवसायिक भूखण्ड के विक्रय और टेंडर से जुड़े प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।
