झमाझम के इंतजार में बीता सावन...भादौ से उम्मीद
2 से 3 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा धूप-छांव का मौसम
कल रक्षाबंधन पर्व के साथ ही श्रावण मास का समापन हो गया। श्रावण मास जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू हुआ था तब अगस्त माह में झमाझम बारिश की उम्मीद की जा रही थी। शहर का कोटा अभी आधा भी नहीं हुआ है। ऐसे में बारिश अब चिंता का विषय बनी हुई है।
श्रावण मास में रिमझिम बारिश होती है। इस बार श्रावण के पहले भी कोई खास बरसात नहीं हुई थी इसलिए श्रावण मास में झमाझम बारिश का इंतजार था, लेकिन पूरे माह में 3 इंच बारिश हुई है जिसमें दो दिन पूर्व एक रात में 1 इंच बरसात हुई, इसके अलावा पूरे मास में तेज बारिश नहीं हुई। अब भादौ मास में झमाझम की उम्मीद है।
जिले के तालाबों का जलस्तर अभी भी गिरा हुआ है। इधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि अभी दो से तीन दिन तक धूप-छांव का माहौल बना रहेगा, कभी धूप तो कभी बदली की छाव बनी रहेगी। बीच-बीच में कभी पानी की बौछार भी आएगी तो कभी मोटी बूंदे भी पानी की गिर सकती है, लेकिन तेज पानी की संभावना अभी तीन दिन राजेन्द्र शर्मा ने नहीं बताई।
