इंदौर की दिविना धूपर ने ऑल इंडिया चैंपियनशिप अंडर-12 का खिताब जीता
इंदौर। इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अहमदाबाद, गुजरात की नियॉन स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैम्पियनशिप सीरीज अंडर-12 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की। दिविना ने फाइनल में पुणे, महाराष्ट्र की समायरा ताम्हणे को 6-3, 6-1 से हराकर बालिका वर्ग अंडर-12 चैम्पियनशिप का एकल खिताब अपने नाम किया।
फाइनल तक पहुंचने के सफर में दिविना ने जबरदस्त निरंतरता और दृढ़ संकल्प दिखाया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान की आराध्या मिश्रा को 6-0, 6-2 से हराया और फिर सेमीफाइनल में गांधीनगर, गुजरात की हिमानी जाधव को 6-3, 6-1 से मात दी।
