एमजीएम डेंटल कॉलेज में नई बिल्डिंग निर्माण के बाद अब सुरक्षा बाउंड्रीवॉल का काम
न.प्र.)। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले डेंटल चिकित्सा महाविद्यालय में पिछले साल नई बिल्डिंग निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब विभाग द्वारा बाहरी सुंदरता और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। जिसके तहत पहले चरण में जहां बाहरी परिसर के बड़े हिस्से में पार्किंग और मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास संपूर्ण बाहरी परिसर में आकर्षक नवीन डिजाइन वाले पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है।
वही अब बाहरी सुरक्षा बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाकर नवीनीकरण का कार्य भी किया जारहाहै। यही नहीं इसके अलावा परिसर में अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे है। जबकि इससे
पहले डेंटल कॉलेज परिसर में सीटें बढ़ने पर छात्रों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपए खर्चकर दो साल पहले जी प्लस टू नवीन बिल्डिंग तैयार की गई थी। जहां अब डेंटल कॉलेज के साथ छात्रों की प्रैक्टिस और प्रैक्टिकल रिसर्च भी किए जा रहे है।
दंत चिकित्सा महाविद्यालय में हो रहें बाहरी सजावटी
कार्य- जिसके अंतर्गत शिवाजी वाटिका चौराहे के पास से लेकर एमवाय हॉस्पिटल के गेट के सामने तक के बड़े हिस्से में डेंटल कॉलेज के बाहरी हिस्से की संपूर्ण सुरक्षा बाउंड्रीवॉल को तोड़कर पूरा नया बनाया जा रहा है। यही नहीं बाहर जहां जैसी जरूरत है उस हिसाब से पेवर ब्लॉक लगाने का काम भी तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है ताकि दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के साथ अपने दांतों का इलाज करवाने आने वाले मरीजों को भी किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
इस बात का ध्यान रखते हुए प्रबंधन द्वारा बाहरी हिस्से में कीचड़ और धूल से मुक्ति के लिए ब्लॉक लगाने के साथ बाहर के हिस्से में नई सुरक्षा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
