समूह गान प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद् अहिल्या नगरी शाखा द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता’ का आयोजन माहेश्वरी स्कूल छत्रीबाग के जाजू सभागृह में किया गया। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। 16 विद्यालयों की टोली ने प्रस्तुतियां दी।
कैलाश खंडेलवाल, हरेराम वाजपेयी, प्रतिभा कानूनगो, रश्मि शर्मा, विभा भटोरे,संजय मेहता, बालकृष्ण मिश्रा, राधाकृष्ण भटोरे, धर्मेंद्र सेठिया, तृप्ति मिश्रा, देवेन्द्र बाहेती, राजेश भंडारी, सीमा अजय माहेश्वरी, गौरव माहेश्वरी, अजय शर्मा, स्वाति सूर्यवंशी की मौजूदगी में विजेता स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक रचना शर्मा, सारंग लासुरकर एवं कपिल पुराणिक थे।
