सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दिगम्बर जैन युवाओं ने कराया भक्तामर पाठ

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा महासभा के तत्वावधान में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर संविद नगर तिलक नगर में संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन किया। जिनवाणी माता को विराजित किया गया। होलास राय सोनी, आशा सोनी, संजय डोसी, शेखर छाबड़ा, मनीष जैन, पुष्पेंद्र जैन, शेलेन्द्र सोगानी, गौरव पाटोदी, मीतू जैन, श्रद्धा सेठी, विनी काला, मनीष पाटनी जैन, रोमिल सोनी, कपिल सेठी, शैलेष काला, अंकुल पटोदी, डॉ. अभिषेक सेठी, पुष्पेंद्र वेद, अतुल सोनी, कल्पेश गंगवाल, मनीष जैन मौजूद थे।