वेंकटेश मंदिर के झूला उत्सव में पहुंचे श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंग की भस्मारती
वेंकटेश मंदिर छत्रीबाग में कल सावन की एकादशी पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और झूला उत्सव में शिरकत की। भगवान के झूले का पालना झुलाया। पुष्प से सजावट की गई थी। भगवान वेंकटेश, भगवती श्रीश्री देवी, श्री भूदेवी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने गोविंदा के जयघोष गुंजाए।
कल रविवार होने की वजह से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और पुष्पों से अर्चना भी की। स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजन हुआ। पंकज तोतला, पवन व्यास, त्रषि शर्मा, सौरभ चौहान, आनंद बजाज, विनीत गोयल, गोविंद झंवर, गजेंद्र राठौड़, नंदा काका, दीपक सेठिया सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।
श्री राम मंदिर पंचकुइया में अंतिम सावन सोमवार पर द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव की भस्मारती आज सुबह की गई। मंदिर में आज सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बिल्व पत्र और पुष्प अर्पण किए गए। सावन मास में 41 ब्राह्मण विद्वानों द्वारा अखंड रुद्राभिषेक किया जा रहा है।
आज शाम विश्वेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग का भांग सूखे मेवे से श्रृंगार होगा, फूलों से सजावट भी होगी, शाम को श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
