महेश्वर से इन्दौर होते हुए महाकाल मंदिर पहुंची कार कावड़ यात्रा
इन्दौर से जुडे श्रद्धालुओं ने महेश्वर से मां नर्मदा का पवित्र जल कावड़ में लेकर कार से कावड़ यात्रा की। इन्दौर के राधानगर में पड़ाव हुआ और फिर यात्रा उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंची जहां बाबा महाकाल को जल अर्पण किया गया। ओमप्रकाश बागड़ी, विष्णु बागड़ी, मोहित बागड़ी, दिव्य बागड़ी आयोजन से जुड़े रहे।
