सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कावड़ यात्रा का स्वागत

ओंकारेश्वर से उज्जैन तक कावड़ यात्रा खेड़ीघाट से प्रारंभ होकर इंदौर पहुंची। भंवरकुआं ब्रिज के नीचे स्थित मंदिर पर यात्रा का पड़ाव हुआ। रात्रि विश्राम के बाद यह कावड़ यात्रा राजवाड़ा पहुंची, जहां अहिल्या प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया।

इंदौर में यात्रा का स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता सुनील यादव के पुत्र वंश यादव भी कावड़ यात्री बने हैं। यात्रा का स्वागत सुनील यादव, संजय अरोरा, राकेश अरोरा, अनिल यादव, संतसिंह टक्कर, राजेश यादव, रजितसिंह त्रेहान, अवनिक यादव, अमन यादव, जसवंतसिंह टक्कर, हर्ष कपूर, क्रीश यादव मौैैजूद थे।