सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मंदिर का वार्षिक उत्सव

न्याय नगर उद्यान स्थित महादेव मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव अखंड रामायण परायण पाठ से प्रारंभ हुआ। सुबह आचार्यो द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना पश्चात पाठ प्रारंभ हुआ। दिन में महिला मंडल द्वारा संगीतमय पाठ किया गया। विधायक रमेश मेंदोला, पार्षद मनोद मिश्रा ने भी शिरकत की। महिला मंडल ने भी भजन कीर्तन किए, आरती भी की गई। आज सावन के अंतिम सोमवार पर रामायण परायण पाठ का समापन हो रहा है।