सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आज रामेश्वर मंदिर में अष्टमुखी पशुपतिनाथ श्रृंगार

आज सावन के चौथे सोमवार पर श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार दिव्य अष्टमुखी पशुपतिनाथ श्रृंगार होगा जिसकी तैयारियां आज सुबह से शुरू हो गई है। मंदिर परिसर को जंगल थीम, दुर्लभ देशी-विदेशी पुष्पों एवं सैकड़ों दीपों की रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। रात्रि 8 बजे काकड़ महाआरती तथा रात्रि 9 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इसके पश्चात समस्त शिवभक्तों के लिए महाप्रसादी के रूप में फरियाली वासुंदी एवं रगड़ा-पेटिस की व्यवस्था भी की गई है। इस श्रृंगार और सजावट के लिए पिछले एक सप्ताह से तैयारी की जा रही है। आयोजन से मुकेश कचोलिया, रमेश अग्रवाल, नीलेश रायकवार, चुन्नू शर्मा, कपिल कनौजिया जुडे हुए है।