ताइक्वांडो प्रतियोगिता आज से
इंदौर। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 300 बालक- बालिकाएं खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता भारत स्काउट हॉल जेल रोड इंदौर में की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ आयुक्त अजय खेमरिया एवं विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला एवं पार्षद गजानन गावड़े एवं भूपेंद्र अडसुइया एवं विश्वामित्र अवॉर्डी वीरेंद्र पवार की उपस्थिति में ललिता सिंह व स्कूल संचालक धीरेंद्र दवे व खेल संचालक मनोज दवे व खेल अधिकारी मनप्रीत सिंह व खेल प्रशिक्षक संजय कुशवाह ने इनकी इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार द्वारा बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
