सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पेट्रोल की बोतल लेकर टंकी पर चढ़ा छात्र

शिवपुरी जिले के पिछोर में एक छात्र अपनी 22 दिवसीय जागरूकता यात्रा की अनुमति की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। मनपुरा निवासी दिनेश सगर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित पानी की टंकी पर पहुंचा। वह रातभर टंकी पर रहा और आज सुबह तक वह टंकी पर ही चढ़ा रहा। उसके हाथ में पेट्रोल की बोतल है। उसे नीचे उतारने के प्रयास जारी है।