देशभर से आए खिलाड़ियों ने दिखाया अपना खेल
प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आईपीएससी वॉलीबॉल स्पर्धा का समापन
इंदौर। ऑल इंडिया आइपीएससी वॉलीबॉल स्पर्धा के विभिन्न वर्गों में मेंजबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल की खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश का मान बढ़ाते हुए पदक जीते। इस स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14 आयु वर्ग में हीर राणा (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट), ख्याति चतुर्वेदी (बेस्ट अटैकर), परी (बेस्ट सेटर), तंजिल (बेस्ट लिब्रो) चुनी गईं।
अंडर-17 वर्ग में अपूर्वा (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट), शगुन (बेस्ट अटैकर), पलक प्रताप (बेस्ट सेटर), जसप्रीत कौर झांज (बेस्ट लिब्रो) बनीं। अंडर-19 वर्ग में हिमांशी (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट), शरण्या (बेस्ट अटैकर), साक्षी (बेस्ट सेटर), अनम अली (बेस्ट लिब्रो) चुनी गईं। पुरस्कार वितरण स्कूल की प्रेसिडेंट हर्षिता सिंह, टूर्नामेंट के पर्यवेक्षक रमेश बाबू विद्यार्थी तथा खेल अधिकारी अकरम खान के आतिथ्य में हुआ।
