करोड़ में बिकी गांधीजी की डायरी
महात्मा गांधी के हाथ से लिखे गए रोजाना के विचार, जो उन्होंने अपने करीबी साथी आनंद टी. हिंगोरानी के लिए लिखे थे, सैप्रनआर्ट की नीलामी में 16Ê20 करोड़ रुपये में बिके। यह किसी भी भारतीय ऐतिहासिक दस्तावेज के लिए नीलामी में अब तक की सबसे बड़ी कीमत है। यह संग्रह ‘ए थॉट फॉर द डे’ नाम की किताब में संकलित 688 विचारों का है, जो गांधीजी ने 23 महीनों तक लगभग रोज लिखे थे। इसमें सच्चाई, आत्मसंयम और अहिंसा से जुड़े उनके निजी विचार शामिल हैं।
