सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विधानसभा पांच की दूसरी आदर्श रोड का सपना रह गया अधूरा

दो साल पहले प्लानिंग के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

पिपलियाहाना क्षेत्र में वर्ल्ड कप चौराहे से बायपास तक जाने वाले 2 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग को शहर की दूसरी प्रमुख आदर्श रोड के रूप में विकसित किया जाना था। इस योजना के तहत सड़क के आधुनिकीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने पर भी काम किया जाना था। सड़क परियोजना और सौंदर्यकरण के कार्य भी किए जाने थे।

2 करोड रुपए से ज्यादा की लागत से पिपलियाहाना क्षेत्र के चौराहे और स्कीम नं. 140 रोड पर सजाने-संवारने के भी कार्य किए जाने थे। लेकिन बजट की कमी के कारण आधे अधूरे काम ही हो पाए और पिपलियाहाना क्षेत्र की स्कीम 140 रोड को आदर्श बनाने का सपना अधूरा रह गया। पिपलियाहाना से बायपास की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए इस मार्ग को आदर्श रोड बनाया जाना प्रस्तावित था।

जिसके तहत बेहतर सुविधाएं जिसमें सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण से इस क्षेत्र की आवाजाही सुरक्षित और व्यवस्थित की जाना थी, जो इतने समय बाद भी नहीं हो पाई इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।