महाराष्ट्र से आए 40 श्रद्धालुओं का स्वागत
महाराष्ट्र के मुंबई-कल्याण क्षेत्र से करीब 40 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा ओंकारेश्वर और महाकाल के दर्शन के लिए इन्दौर पहुंचे तो जत्थे का स्वागत किया गया। जत्थे का नेतृत्व श्री बजरंग काशीनाथ म्हात्रे, ममता बजरंग म्हात्रे, एकनाथ विइले, प्रकाश महादेव म्हात्रे द्वारा किया जा रहा है। संजय अरोरा, सुनील यादव, समाजसेवी राकेश अरोरा, संत सिंह टक्कर, रंजीत सिंह त्रेहान एवं जसवंत सिंह टक्कर सहित अन्य स्वागत में मौजूद रहे।
