बड़ेगांव में अच्छी बरसात के लिए कलश यात्रा
इंदौर। देपालपुर के ग्राम नांद्रा की महिलाओं ने पारंपरिक कलश यात्रा निकालकर अच्छी वर्षा और प्रदेश व देश में सुख-समृद्धि की मनोकामना की महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर डाल धमाके की धुन पर गांव से निकाल कर देपालपुर स्थित श्री 24 अवतार मंदिर तक पहुंची। वहां जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की। देपालपुर के स्थित बस स्टैंड पर अखिल भारतीय बलाई समाज के युवा नेता बनेसिंह सोलंकी ने भव्य स्वागत किया।
