कांग्रेस ने किया राजीव गांधी को याद इस बार देरी से हुआ आयोजन, टेंट भी नहीं लगा, नाश्ता भी नहीं हुआ
पिंटू जोशी से राजीनामे का असर नाराजगी में दिखा
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और डिजिटल इंडिया के जनक राजीव गांधी को आज उनकी जन्मजयंती पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर पहुंचकर याद किया। हमेशा कांग्रेस सुबह साढ़े 8 बजे महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती है इस बार कांग्रेसियों ने सुबह 9.30 बजे माल्यार्पण का समय रखा। गत वर्ष चिंटू चौकसे के अध्यक्ष बनने के बाद राजीव गांधी प्रतिमा पर हुए कार्यक्रम में टेंट भी लगाया गया था और चाय-नाश्ते का आयोजन भी रखा गया था।
इस बार वह आयोजन भी नदारद रहा। गांधी भवन की जासूस तिकड़ी को भी देखने की आज कांगे्रेसियों ने कोशिश की। सिटी ब्लास्ट की खबर यहां भी चर्चा में बनी रही। कांग्रेसी टेंट और चाय-नाश्ता पर भी चर्चा करते देखे गए। बिजली कनेक्शन को लेकर भी आज कार्यक्रम में चर्चा बनी नही।
महत्वपूर्ण बात यह रही कि कार्यक्रम में ज्यादातर विधानसभा प्रभारी, कांग्रेसी पार्षद और वरिष्ठ नेताओं की कमी दिखी। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग भी नहीं दिखे तो कुछ कांग्रेसी आपस में चर्चा कर रहे थे कि पिंटू जोशी से हुए चिंटू चौकसे के राजीनामे को लेकर संभवतः शैलेष गर्ग नाराज हैं। वे इसी कारण आज कार्यक्रम में नहीं पहुंचे और शायद टेंट और चाय नाश्ते का कार्यक्रम भी नहीं हो पाया।
शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक और मंडलम पदाधिकरियों का भी टोटा दिखा। मंडलम मेें महिला पदाधिकारी बनाई गई है लेकिन गिनती की महिलाएं आज कार्यक्रम में दिखी। आज प्रमुख रूप से चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े, संजय बाकलीवाल, दौलत पटेल, अर्चना जायसवाल, श्याम यादव, मुकेश ठाकुर, अमिताभ सिंघल, दीपक मलोरिया रानू, जीतू दीवान, कमलेश पाठक, मजहर हुसैन सेठजीवाला, अजयनारायण सीतलानी, विकास जोशी, सत्यनारायण सलवाडिया, मनीष मिंडा, इम्तियाज बेलिम, नीलेश सेन शैलू, प्रमोद द्विवेदी, राहुल धाकरे, बलवंत टटवाडे, जतिन थोरात, हितेश यादव, जौहर मानपुरवाला, विजय बिलोने, राहुल गेहलोत, दिनेश मल्हार, राय मुनि भगत, शशि हाडा, सुधा मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।
