सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर दिखाया अपना दिमाग

इंदौर। देशभर से आईं टीमों के बीच शतरंज के चौसठ खानों के बीच रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा में इंदौर की खिलाड़ियों के दमदार खेल की मदद से एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी स्थिति मजबूत की।

इस टूर्नामेंट में देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर इंदौर में ही आल इंडिया आइपीएससी टीम का चयन किया जाएगा। अंडर-17 वर्ग में मेजबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने जोधपुर के राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल को 3- 1 से हराया।

मेजबान टीम की जीनिशा चौहान, लब्धि धाबरिया और यश्वस्वी दुबे ने अपनी बाजियां जीतीं जबकि आरोही

अग्रवाल ने ड्रॉ खेला। हैदराबाद पब्लिक स्कूल ने देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल को 3-1 से हराया। हैदराबाद की लौक्य साधिका चेवरू, तन्वी काकराला और श्री अन्विता कटागोनी ने अपने मुकाबले जीते। देहरादून के लिए एकमात्रजीत जील आदेश शाह ने हासिल की।

दिल्ली के मॉडर्न स्कूल और जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल का मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। दिल्ली की ऐशा खंडेलवाल और चाहत कोहली ने मैच जीते जबकि जयपुर की नंदिनी शर्मा और रिद्धिमा गुप्ता ने जीत दर्ज की। गंगटोक के ताशी नामग्याल एकेडमी ने ग्वालियर के सिंधिया कन्या विद्यालय को