सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

एक ही धाम में भक्तों की भक्ति

खरगोन से 30 किलोमीटर दूर ग्राम गढ़ी में एक ही धार्मिक धाम में इस सावन मास में जहां भगवान भोलेनाथ की भक्ति हो रही है वहीं नागपंचमी पर भी नागदेवता का पूजन किया गया था, खाटू श्याम बाबा की भक्ति भी हो रही है, इस त्रिवेणी धाम में भक्तों ने भक्ति के रूप में भगवान के जयकारे भी गुंजाए। सावन मास और त्योहारों पर समिति और पुजारियों द्वारा विशेष अनुष्ठान भी कराए जा रहे हैं। भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक, अनुष्ठान कराया जा रहा है, नागपंचमी के दिन भी नाग देवता का विशेष श्रृंगार किया गया था और पूजन भी हुआ था। रोजाना श्रृंगार, भोग दर्शन के बाद आरती भी हो रही है।

टैग