सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा ‘मानक मंथन' कार्यक्रम उद्योगों ने'व्यावहारिक मानक व चरणबध्द कार्यान्वयन' की रखी मांग

औद्योगिक एसोसिएशन के सभागृह, पोलोग्राउंड में अहिल्या सर्फेक्टेंट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन, भारतीय मानक ब्यूरो एवं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश ने सरफेक्टेंट, डिटर्जेंट एवं वाशिंग पाउडर निर्माण क्षेत्र से जुड़े सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों तथा उद्योग हितधारकों के लिए एक तकनीकी बैठक 'मानक मंथन' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घरेलू घुलाई के लिए प्रयुक्त होने वाले डिटर्जेंट पाउडर के मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उत्पाद की गुणवत्ता एवं गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों क्यूसीओ पर चर्चा करना रहा।

योगेश मेहता, आशुतोष राय, राजेश गर्ग, तरूण व्यास, प्रमोद डफरिया, अनिल पालीवाल, निलेश ठक्कर, राजेन्द्र सेठी,

विश्वकर्मा, राजेश सिंह, प्रभु चौहान, पवन जुलूर, सुनील गौड़, राहुल जगताप, मोहम्मद हनीफ सम्मिलित थे। नरेश शमनानी, देव अगनानी, मोहित मोटवानी, राजेश यादव, रवनितसिंह सलूजा, आनंद कोतवाल, अशोक मालपानी, हितेश पंजवानी, दिनेश जैन, जेके नीमा, महेश रोहडा, आशुतोष सिंह, रोहित दलाल, अरविंद जैन उपस्थिति रहे।