वानर ने छीने महिला के 42 हजार रुपए
अयोध्या में एक वानर ने एक महिला के करीब 42 हजार रुपए छिन लिए। काफी कोशिशों के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले, तो पुलिस ने बंदर को एक केला दिया। जैसे ही बंदर का ध्यान केले की तरफ गया, वह उसे खाने में व्यस्त हो गया। इसी मौके का फायदा उठाकर पुलिस ने उसके पास रखे पैसे सुरक्षित निकाल लिए।
