सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

गोगादेव समिति में राजपाल मेलाने अध्यक्ष

नगर अनुसूचित जाति एवं निगम कर्मचारी कामगार संघ के अध्यक्ष सूरज गौहर ने बताया की वाल्मीकि समाज के आराध्य देव वीर गोगा देव चौहान का जन्मोत्सव आगामी 5 सितम्बर को मनाया जाना है। 28 वस्तियो से करीब 70 निशान (छड़ी) एवं झांकिया निकाली जाएगी। श्रेष्ठ निशान और झांकियों को पुरस्कृत किया जाता है उसके लिए समितियों का गठन किया गया है।

अध्यक्ष राजपाल मेलाने, संयोजक राकेश सोलंकी, कार्यवाहक अध्यक्ष नितेश टांक, उपाध्यक्ष सतपाल करोड़े, सोरभ डागर महामंत्री रानू सेन, संगठन मंत्री राहुल अजयपाल, कोषाध्यक्ष प्रथम पाल, सचिव श्याम शर्मा, सहसचिव जितेन्द्र बाबा, प्रवक्ता निकेता गौहर एवं मोहित बांगर, प्रेमनाथ गौहर, विकास गौहर, भोला कंडारे कार्य कारिणी सदस्य मनोनीत किये गए।