सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मिलादुन्नबी पर परचम जुलूस और जियारत

ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। 25 अगस्त की रात 12 बजे से मूए मुबारक की जियारत कई जगह पर होगी। कई विद्वानों की तकरीर होगी। जामा मस्जिद के अब्दुल हक गौरी ने बताया कि पर्व पर जामा मस्जिद में रात 12 बजे से सुबह फजर तक नातिया कार्यक्रम होंगे।

लंगर भी तकसीम किया जाएगा। 26 अगस्त की सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक महिलाओँ के लिए जियारत कार्यक्रम होगा। इधर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से सुबह से परचम के जुलूस अलग-अलग निकाले जाएंगे। बड़ी संख्या में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक शामिल होंगे।

गफूर खाँ की बजरिया मस्जिद में रात भर तकरीर व नातिया प्रोग्राम होगा और फजर की नमाज से मूए मुबारक की जियारत कराई जाएगी। इसी प्रकार जूना रिसाला बड़ी मस्जिद में भी मूए मुबारक जियारत कराई जाएगी। 25 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी पर सुबह फजर की नमाज के बाद शहर जामा मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकलेगा जो गफूर खाँ की बजरिया होता हुआ बड़वाली चौकी मोहम्मदी बिल्डिंग पर पहुँच कर देश में शांति और अमन की दुआ की जाएगी।

अलग-अलग आयोजन में मुफ्ती-ए-मालवा नुरुल हक नूरी, मुफ्ती अहमद यार खाँ, हाफिज जुनैद, मौलाना अब्दुल वहाब तकरीर करेंगे। जुलूस में मोईनउद्दीन रजवी, मोहम्मद अफजल पठान, सद्दाम पठान, हाजी रियाजउद्दीन, मो. गुलरेज, मो. आरिफ बरकाती, पार्षद अनवर दस्तक, सलीम कुरैशी अपनी भूमिका निभाएंगे।