सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नगर निगम चुनाव में परिसीमन को लेकर संशय की स्थिति

राज्य निर्वाचन कार्यालय ने सरकार को भेजा परिसीमन करने का प्रस्ताव

नगर निगम के चुनाव में परिसीमन को लेकर संशय की स्थिति है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा राज्य सरकार को परिसीमन करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया

अगले वर्ष 2027 में पूरे मध्य प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव होना है। इस चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा यह चुनाव गया है। कराए जाएंगे। इस चुनाव को करने के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी राज्य सरकार को भेजी गई है।

इस चिट्ठी में राज्य सरकार से कहा गया है कि सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में वार्ड के परिसीमन के कार्य को अंजाम दे। स्थानीय निकाय के इस चुनाव में सरकार को ही परिसीमन का कार्य करवा कर राज्य निर्वाचन कार्यालय को भेजना होता है। इसके लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा एक चिट्ठी मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग को भेजी गई है।

इस चिट्ठी में कहा गया है कि सभी स्थानीय निकाय में परिसीमन का कार्य कर निर्वाचन कार्यालय को सूचित किया जाए। अभी राज्य सरकार की ओर से परिसीमन का कार्य करने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। इस बारे में पूछे जाने पर राज्य निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि परिसीमन करवाना है या नहीं करवाना है यह फैसला राज्य सरकार को लेना है।

इस बारे में निर्वाचन कार्यालय की ओर से भेजे गए पत्र राज्य सरकार पर बंधनकारी नहीं है। सरकार चाहे तो परिसीमन करवाए और चाहे तो नहीं करवाए। इस तरह से अब नगर निगम के चुनाव को लेकर वार्डो का परिसीमन किए जाने के मामले में संशय की स्थिति बनी हुई है।