जिंसी की सड़क पर पानी, ड्रेनेज की लाइन 15 दिन में डालें
सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। सिंघल द्वारा लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहा से जिन्सी चौराहा होते हुए नेमी नाथ चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का अवलोकन किया गया। इस दौरान आयुक्त द्वारा किए गए निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के साथ ही निर्माणाधीन सड़क का जलप्रदाय और सीवरेज पाइपलाइन डालने का कार्य 15 दिन में पूर्ण करने और एक ओर की सड़क लाइन को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आयुक्त द्वारा खड़े
सीएसआई को नोटिस
आरएनटी मार्ग, सरवटे बस स्टैंड, मधु मिलन चौराहा एवं आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर जोन क्रमांक 11 सीएसआई राजेंद्र बेगा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। गणपति से स्कीम नंबर 51 होते हुए टिगरिया बादशाह तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का भी अवलोकन किया गया।
आयुक्त द्वारा निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सिंघल द्वारा एम आर 4 मास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान एम आर 4 पर रेलवे बोगदे तिराहे को यातायात और सौंदर्य करण की दृष्टि से सुव्यवस्थित सुंदर बनाने के लिए प्लान बना कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही आयुक्त द्वारा जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत
