सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मेंदोला और शुक्ला को देग्कर गुस्त्रता पलट गए थे

प्रदेश अध्यक्ष ने बुलवाया कहा-इंदौर के ही है लोग, एल्डरमेन और जीतू पर हुई चर्चा

कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिलने अलग-अलग समय इंदौर के कई विधायक पहुंचे थे। विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला एक साथ पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष से उन्होंने एल्डरमेन और जीतू यादव के मुद्दे पर चर्चा की ही थी कि इसी दौरान पूर्व विधायक और बैतूल प्रभारी सुदर्शन गुप्ता भी वहां पहुंच गए।

गुप्ता ने जब देखा कि मेंदोला और शुक्ला की चर्चा चल रही है तो वे वापस बाहर पलट गए। इस पर हेमंत खंडेलवाल ने सुदर्शन गुप्ता को अन्दर बुलवाया और कहा कि सभी इंदौर के ही लोग है बैठ जाओ, इस पर गुप्ता गोलू शुक्ला के समीप बैठ गए और बैतूल से संबंधित चर्चा भी इस दौरान की गई। उल्लेखनीय है कि कल ही जीतू यादव की भाजपा में वापसी हुई थी और वापसी के बाद ही मेंदोला व शुक्ला वहां पहुंचे थे।

संभवत: एमआईसी सदस्य पुन: जीतू को बनाने और पुराना विभाग देने पर चर्चा हुई थी उसके पहले ही महापौर को भोपाल से जीतू की वापसी का संकेत मिल चुका था और महापौर ने जीतू यादव की वापसी के आदेश के पहले विद्युत विभाग अस्थाई रूप से एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान को दे दिया। अब चौहान के पास राजस्व के साथ विद्युत विभाग का दोहरा काम है और भाजपा में वापस आकर भी अभी जीतू यादव खाली हाथ है। आने वाले दिनों उन्हें यह पद इसलिए मिल सकता है कि एक एमआईसी का पद विधानसभा 2 में विधायक रमेश मेंदोला के कहने पर देना है और मेंदोला की पहली पसंद जीतू यादव ही है।