सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आज सोमवार पर नागपंचमी ने बढ़ाई पूजन की आस्था

आज संयोगवश सावन के तीसरे सोमवार को मुख्य नागपंचमी आई और आज सुबह से नाग देवता के पूजन का आयोजन किया जा रहा है। छत्रीबाग स्थित नाग बांबी पर आज सुबह से मातृशक्तियां श्रद्धालु बनकर नाग देवता का पूजन करने पहुंच रही है। नाग मंदिरों में भी पूजा की जा रही है।

शिवलिंग पर स्थापित नाग देवता की पूजा आज भोलेनात के साथ की जा रही है, यह एक अलग ही संयोग है, जो 23 साल बाद बना है। आज ज्यादातर घरों में दाल-बाटी बनाई गई है। पुरानी मान्यता है कि आज घरों के किचन में फल- सब्जी चाकू से नहीं काटी जाती है और कई घरों में मान्यता है कि चावल की वस्तु नहीं बनाई जाती है, इसलिए ज्यादातर घरों में दाल-बाटी बनाई गई है।

कुल मिलाकर आज भोलेनाथ और माता पार्वती के साथ शिव परिवार की पूजा का सोमवार नाग देवता की पूजा के संयोग को भी बनाकर आज श्रद्धालु भगवान और नागदेवता की पूजा कर रहे हैं। कुम्हारखाड़ी नाग मंदिर में भी आज सुबह से बड़ी कतार नजर आ रही है।

टैग