तीसरे सावन सोमवार पर आस्था की दरकार
आज पवित्र सावन मास का तीसरा सोमवार है और भोले बाबा के भक्त आज सुबह से शिवालयों में पहुंचकर भगवान के जयकारे भी लगा रहे हैं और दूध व जल से अभिषेक भी कर रहे हैं। भगवान के प्रिय बिल्व गंपेश्वर
पत्र और धतूरों का अर्पण भी हो रहा है। आज सुबह से सभी शिव मंदिरों में आस्था की दरकार भीड़ के रूप में नजर आ रही है। कई मंदिरों में आज दोपहर व शाम अलग-अलग कीर्तन के आयोजन रखे गए हैं, कई मंदिरों में दोपहर से शाम अलग-अलग खिचड़ी प्रसाद गेंदेश्वर का वितरण भी होगा। आज मंदिरों में विशेष रोशनी और कई मंदिरों में पुष्पों से श्रृंगार भी शाम को दर्शन के रूप में होंगे। कई जगह बाबा का श्रृंगार देखने लायक होगा, आज सुबह पूजा, अभिषेक के आयोजन हो रहे हैं और शाम को दर्शन के लिए भी कतारें लगेंगी।
