सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

इंदौर में होगी 25वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

इंदौर। 25वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय यूथ अंडर-18 बालक एवं बालिका एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन 16 अगस्त को इंदौर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर कॉर्पोरेशन एरिया एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से अंडर-18 आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका एथलीट हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता का विशेष महत्व इसलिए भी है कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों को आगामी अंडर-18 यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना पंजाब जो 1 से 3 सितंबर तक आयोजित होगी, में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।