सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

खिलाड़ियों ने पांच मैडल जीत कर रोशन किया इंदौर का नाम

इंदौर। मंदसौर में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय सबजूनियर कुराश प्रतियोगिता में इंदौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश कुराश एसोसिएशन द्वारा किया गया था। श्री राम मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों का पूरे टूर्नामेंट में दबदबा रहा।

खिलाड़ियों ने बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर इंदौर को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्पर्धा में क्वींस कॉलेज की हिमांशी वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एमपी कोच एवं रेफरी महेश पुरोहित ने बताया कि वशिष्ठ पुरोहित, युगवीर, उमीका सिंह, हर्षवर्धन और शिखर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीते और इंदौर को चैंपियनशिप दिलाई।

प्रतियोगिता में महेश पुरोहित और दीपक जाट ने मुख्य रेफरी की जिम्मेदारी निभाई। खिलाड़ियों की सफलता में अकादमी की प्रशिक्षक लक्षिका वर्मा और आकाश तिवारी का विशेष योगदान रहा।