भाजपा गठबंधन में शामिल होगी द्रमुक
तमिलनाडु में कांग्रेस से नाता तोड़ने वाली पार्टी द्रमुक अब भाजपा गठबंधन एनडीए में शामिल हो सकती है और मोदी मंत्रिमंडल में भी शामिल हो सकती है। शरद पवार की राकांपा के अलावा अकाली दल भी भाजपा गठबंधन से जुड़ सकता है, जिससे संसद में भाजपा की ताकत बढ़ सकती है और भाजपा परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन तथा महिला आरक्षण को लेकर आगे बढ़ सकती है। इसी महीने मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है जिसमें द्रमुक, राकांपा और अकाली दल के मंत्री बनाए जा सकते हैं।
