नाग पंचमी पर्व पर लाखों रुपये का इनामी दंगल
इंदौर। जैसा कि इंदौर शहर की परंपरा रही है नागपंचमी पर्व पर जगह-जगह कुश्ती दंगल आयोजित होते है,इसी परंपरा को लगभग 86 वर्षों से श्री चंद्रपालसिंह उस्ताद व्यायामशाला निर्वाहित कर रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी व्यायामशाला में नागपंचमी के पावन पर्व पर 17 अगस्त सोमवार को सुबह 10 बजे से भव्य कांटाकुश्ती दंगल रखा गया है जिसने लाखों रुपए की नगद इनामी राशि वितरित की जाएगी।
इस कुश्ती दंगल में इंदौर शहर के साथ उज्जैन, खंडवा, देवास, धार, बड़वाह, महू, देपालपुर के नामचीन पहलवान भी भाग लेंगे। इस कुश्ती दंगल में खड़ी कुश्तियों के साथ-साथ लिखित कुश्तियां भी होगी। जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है वो व्यायामशाला पर संपर्क कर अपना नाम लिखा सकता है।
