सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अनारबाग चौराहे से नाहरशाह नगर तक मुख्य सड़क का होगा चौड़ीकरण

इंदौर। विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 38 के अंतर्गत अनार बाग मुख्य सड़क और चौराहे के साथ नाहरशाह नगर की मुख्य सड़क के साथ चौराहे और आसपास बदला के पास वाली सड़क का भी जल्द चौड़ीकरण कार्य के साथ बेहद जल्द नवनिर्माण कार्य भी शुरू होगा। जिसको लेकर क्षेत्रीय पार्षदपति उस्मान पटेल द्वारा पिछले दिनों मंजूरी के बाद अब निगम सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य और निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी भी कर ली गई है।

रहवासियों की सालों पुरानी मांग अब होगी पूरी-

इधर, क्षेत्रीय पार्षद पति हाजी उस्मान पटेल का कहना है कि क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लंबे समय से अनार बाग मुख्य सड़क और चौराहे के साथ नाहर शाह नगर की मुख्य सड़क और आसपास की गलियों की सड़क निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी। पिछले दिनों फाइल मंजूरी के बाद अब निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है वहीं अगले माह बेहद जल्द आधा दर्जन से ज्यादा गलियों में सड़क निर्माण का कार्य एक साथ शुरू भी हो जाएगा। ताकि लोगों की राह आसान हो सके। जिसको लेकर हमारी ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।