लाल किले के पास अलकायदा ने कराया था आतंकी हमला
संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए धमाके के लिए ‘अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ को जिम्मेदार ठहराया गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की निगरानी करने वाली संस्था की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच भारतीय अधिकारियों ने आतंकी घटना के तौर पर की। ऐतिहासिक स्मारक के पास एक गाड़ी में हुए इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
