गए कांवड़िये छोड़ गए कचरा
कांवड़ यात्रा के संपन्न होने के बाद हरिद्वार में अब आस्था से ज्यादा कचरा नजर आ रहा है। यहां पार्किंग और कैंप से लेकर गंगा के घाटों पर भी हर तरफ पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, पॉलिथिन, फटे पुराने बैग, सड़ा हुआ खाना फैला हुआ है। 1000 कर्मचारी सफाई में जुटे हैं, जो अब तक 7000 मीट्रिक टन कचरा उठा चुके हैं।
