सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

वार्ड 36 के आधा दर्जन बगीचों का लंबे समय का अंधेरा अब होगा दूर

विद्युत विभाग लाखों रुपए खर्चकर लगवाएगा नई डेकोरेटिव लाइटिंग

इंदौर। सांवेर विधानसभा के अंतर्गत शहरी वार्ड 36 में स्थित करीब आधा दर्जन बगीचों में क्षेत्र के रहवासियों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अब निगम यहां लाखों रुपए खर्चकर आकर्षक डेकोरेटिव डिजाइनर पोल पर नई चमचमाती लाइटिंग लगवाएगा। जिससे क्षेत्र के इन बगीचों का सालों पुराना अंधेरा अब जाकर दूर होगा। यही नहीं इसके लिए निगम ने बकायदा तैयारी भी शुरू कर दी है।

देर रात तक बच्चे घर के नजदीक वाले बगीचों में खेल सकेंगे

जिसके तहत निगम ने निविदा जारी कर वार्ड 36 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बगीचों में क्षेत्र के रहवासियों और क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवाडे की मांग पर जिन बगीचों में लाइटिंग खराब हो गई है या लंबे समय से लाइटिंग बंद पड़ी है अब वहां आने वाले दिनों में जल्द यहां का सालों पुराना अंधेरा दूर कर नई आकर्षक लाइटिंग से बगीचे जगमगाते नजर आएंगे। सबसे बड़ा फायदा आसपास के रहवासी परिवारों को होगा। बच्चे घर के सामने देर रात तक खेलने के साथ मनोरंजन कर सकेंगे।

वही शाम के समय भी आसपास की महिलाएं और सीनियर सिटीजन घर के सामने के बगीचों में गर्मी के मौसम में आराम से घूम सकेंगे।