हरियाली श्रावण अमावस्या पर प्रसादी का आयोजन
हरियाली श्रावण अमावस्या पर श्री राधाकृष्ण सेवा समिति द्वारा छावनी में आयोजित भंडारे में गोपालदास मंगल मंगल स्वीट्स व विजय गोयल एवं सुनील गोयल ने अपने हाथोें से 1500 से अधिक भक्तों को प्रसादी परोसी। यह जानकारी देते हुए गगन मंगल ने बताया कि लगभग पंद्रह सौ से अधिक भक्तों ने शुद्ध घी से निर्मित मालपुआ, रामभाजी, पूरी व पालक भजिए का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विनोद, ओम प्रभात, कैलाश गोयल रिद्धि सिद्धि, विनोद मंगल उपस्थित थे।
