सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नदियों के जल से होगा जानापाव में अभिषेक

जल एकत्रित करने के लिए निकला दल

ब्राह्मण समाज संघ शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा 16 अगस्त को हंसदास मठ से सुबह 9 बजे निकालेगा। यह कार कावड यात्रा जानापाव पहुंचेगी जहां अलग-अलग नदी चंबल-क्षिप्रा-नर्मदा के जल से अभिषेक किया जाएगा। इन तीनों नदियों के जल को एकत्र करने के लिए आज सुबह हंसदास मठ से दल रवाना किया गया। विजय बोड़खा, पवनदास शर्मा, अशोक चतुर्वेदी,राष्ट्रीय समन्वयक अर्पणा जोशी, सुरेश पाठक, विनय त्रिवेदी सहित विभिन्न पदाधिकारी शहर के अलग-अलग स्थान पर 50 से ज्यादा टीम को मार्गदर्शन दे रहे हैं।