दिवीना, ऐशवी, अदविक क्वाटरफाइनल में पहुंचे
इंदौर। मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित की जा रही हरिसन्स् डेवलपर्स प्रा. लि. अखिल भारतीय चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए प्री-क्वाटरफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की दिवीना धूपर, ऐशवी जैन ने बालिका वर्ग से तथा अदविक गोयल ने बालक वर्ग से अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर क्वाटरफाइनल में जगह बना ली है। बालिका बर्ग-12 वर्ष आयु के प्री-क्वाटरफाइनल में दिवीना धूपर (म.प्र.) ने गौरी शर्मा (म.प्र.) को 8-0 से, ऐशवी जैन (म.प्र.) ने आरोही कुशवाह (म.प्र.) को 8-1 से, निमिषा धुरकुडें (महा.) ने शामभवी सिंह (म.प्र.) को 8-2 से, समायरा तम्हाणे (महा.) ने काव्या मालेगांवकर (महा.) को 8-2 से, मानसवी फुके (महा.) ने मिषका सहगल (महा.) को 8- 3 से, वाणी छत्तुर (महा.) ने अभिनिति छाछरे (महा.) को 8-2 से हराया।
बालक वर्ग-12 वर्ष आयु के प्री-क्वाटरफाइनल में अदविक गोयल (म.प्र.) ने विहॉन देवधरे (महा.) को 8- 6 से, रिदित नवले (महा.) ने हुदान डागा (म.प्र.) को 8-5 से, समरवीर सिद्धू (महा.) ने मोहम्मद हमदान (उ.प्र.) को 8-3 से हराया।
